फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five new dengue patients found, all hospitalized

Dehradun News: डेंगू के पांच नए मरीज मिले, सभी अस्पताल में भर्ती

Wed, 19 Jul 2023 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Five new dengue patients found, all hospitalized
जिले में हो रही लगातार बारिश के बीच डेंगू का कहर भी बरकरार है। मंगलवार को जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। इन सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एलाइजा के 191 सैंपल लिए गए थे इसमें पांच की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


मंगलवार को मिले मरीजों में दो अजबपुर कला, दो धर्मपुर और एक रेस कोर्स का रहने वाला है। इन सभी एरिया को हाई रिस्क जोन में रखा गया है। अबतक सबसे अधिक मरीज जिन क्षेत्र में मिले हैं वहां हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


सबसे अधिक मरीज अजबपुर में मिले

इस साल मिले 60 डेंगू मरीजों में अजबपुर कला में 10 मरीज, धर्मपुर में आठ, जीएमएस रोड में पांच, रेस कोर्स में चार, सिंगल मंडी में तीन, त्यागी रोड में तीन, भोगपुर में दो, देहराखास में दो और कार्गी चौक में दो डेंगू मरीज मिल चुके हैं। इन सभी एरिया में एंटी लार्वा का छिड़काव के साथ ही फॉगिंग भी करवाई जा रही है। अजबपुर कला में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच करवाई जा रही है और डेंगू के मरीज खोजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed