फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five lakh of prize for making movie based ragging

रैगिंग पर फिल्म बनाओ, पांच लाख रुपये ईनाम पाओ

Tue, 12 Sep 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Sep 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
five lakh of prize for making movie based ragging
ragging demo pic

कालेज व विश्वविद्यालयों में होने वाली रैगिंग से बचाव की जागरुकता पर श्रेष्ठ फिल्म बनाने वालों पांच लाख रुपये का ईनाम मिलेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) ने ‘नेशनल यूनिवर्सिटी फिल्म मेकिंग काम्पिटीशन’ शुरू किया है। इसके तहत देश के किसी भी विवि या कालेज के छात्र रैगिंग पर फिल्म बनाकर अपने संस्थान के माध्यम से यूजीसी को भेज सकते हैं।

विज्ञापन


कैंपस में रैगिंग को लेकर यूजीसी ने बेहद सख्त नियम बनाए हुए हैं। इन नियमों के बावजूद तमाम छात्र हर साल देशभर में जानकारी के अभाव में रैगिंग का शिकार हो जाते हैं। यूजीसी की वेबसाइट पर भी रैगिंग से बचाव की पूरी जानकारी और फिल्म उपलब्ध है। अब यूजीसी ने इसकी जागरुकता हर कैंपस तक पहुंचाने के लिए फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता शुरू की है।
विज्ञापन


इसके तहत किसी भी कालेज या विवि के छात्र, रैगिंग पर पांच से दस मिनट की डॉक्यूमेंट्री या फिक्शन फिल्म बनाकर अपने संस्थान के माध्यम से यूजीसी को भेज सकते हैं। एक कालेज या विवि से केवल तीन श्रेष्ठ एंट्री ही स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद यूजीसी की ओर से एक समिति बनाई जाएगी जो कि सभी एंट्री को देखने के बाद फैसला लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर से तीन बेस्ट फिल्म चुनी जाएंगी

five lakh of prize for making movie based ragging
ragging

देशभर से तीन बेस्ट फिल्म चुनी जाएंगी। पहले स्थान पर आने वाली फिल्म को पांच लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली फिल्म को तीन लाख रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाली फिल्म को दो लाख रुपये का पुरस्कार यूजीसी की ओर से दिया जाएगा। चयनित होने वाली फिल्में यूजीसी की प्रॉपर्टी होंगी।

इनका इस्तेमाल देशभर के संस्थानों में जागरुकता बढ़ाने के लिए किया जाएगा। अपर सचिव पंकज मित्तल ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश भेज दिए हैं। विवि को अपनी एंट्री पेन ड्राइव या डीवीडी में भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed