फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five lakh Compensation to dead farmer wife in uttarakhand

मृतक किसान की बेटियों की शादी कराएंगे भाजपा विधायक, पांच लाख मुआवजा भी देंगे

Wed, 28 Jun 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा Updated Wed, 28 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
five lakh Compensation to dead farmer wife in uttarakhand
farmer

कर्ज के बोझ से दबकर खुदकुशी करने वाले किसान के घर मंगलवार को भाजपा के तीन विधायक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का संदेश लेकर पहुंचे। विधायकों ने किसान की विधवा से मुख्यमंत्री की फोन पर बात कराई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सीएम विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भी एक लाख रुपये स्वयं देने की घोषणा की। रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल, नानकमत्ता के विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि तीनों विधायक किसान की सभी बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता करेंगे।
विज्ञापन


कर्ज से दबे पचपेड़ा हल्दी निवासी किसान रामअवतार ने 24 जून को आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को उसके घर पहुंचे भाजपा विधायक ठुकराल, धामी, डॉ. राणा ने दुख व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग‌िरवी जमीन होगी बंधकमुक्त

five lakh Compensation to dead farmer wife in uttarakhand
farmer

उन्होंने मृतक किसान की पत्नी शकुंतला की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से फोन पर बात कराई। शकुंतला ने फोन पर कहा कि उनकी छह बेटियां और एक बेटा है। जमीन साहूकारों के पास गिरवी है।

बैंकों के लोन समेत कुल 10 लाख रुपये की बकाएदारी है। मुख्यमंत्री रावत ने तात्कालिक पांच लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, कोतवाल चंचल शर्मा से कहा कि जो भी जमीन जिस साहूकार के पास भी गिरवी है, उस जमीन को बंधन मुक्त कराकर किसान के परिवार को वापस दिलाएं।

​बैंक के अधिकारियों से वार्ता कर ब्याज मुक्त कर निस्तारण की तैयारी करें। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री गोपाल बोरा, नंदन खड़ायत, हिमांशु बिष्ट, गंभीर धामी,  वरुण अग्रवाल, संतोष अग्रवाल,अजय मौर्य, कश्यप मोटवानी, अजय साहनी, मनोज शाही आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed