{"_id":"67d87b155fe1a1ef680fd949","slug":"five-ips-and-five-pps-officers-transferred-in-uttarakhand-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: रिद्धिम आईजी कुमाऊं, योगेंद्र रावत को कार्मिक का चार्ज; 5 IPS और 5 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: रिद्धिम आईजी कुमाऊं, योगेंद्र रावत को कार्मिक का चार्ज; 5 IPS और 5 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर
Tue, 18 Mar 2025 01:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:12 AM IST
सार
निदेशक यातायात अरुण मोहन जोशी को एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि आईजी कार्मिक रहे अन्नत शंकर ताकवाले अब ट्रेनिंग का कार्यभार संभालेंगे। आईजी एनएस नपल्च्याल को सीआईडी से हटाकर यातायात निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने सोमवार रात पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी अब रिद्धिम अग्रवाल देखेंगी। जबकि आईजी कुमाऊं रहे योगेंद्र सिंह रावत अब मुख्यालय में कार्मिक का प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन
निदेशक यातायात अरुण मोहन जोशी को एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि आईजी कार्मिक रहे अन्नत शंकर ताकवाले अब ट्रेनिंग का कार्यभार संभालेंगे। आईजी एनएस नपल्च्याल को सीआईडी से हटाकर यातायात निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। सुरजीत सिंह पंवार अब पीएसी के स्थान पर एटीसी हरिद्वार में एएसपी की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
इसी तरह काफी समय से रिक्त चल रही जीआरपी एसपी की जगह अब अरुणा भारती को जिम्मेदारी मिली है। एएसपी जगदीश चंद अब एएसपी नैनीताल होंगे। वहीं लोकजीत सिंह को देहरादून एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। यह प्रभार अभी तक वायरलेस सेवा के मुकेश ठाकुर के पास चल रहा था। उधर, उप सेनानायक एसडीआरएफ स्वप्न किशोर सिंह अब एसटीएफ देहरादून में रहेंगे।
विज्ञापन