फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five Echo circuit will stablish for echo tourism

इको टूरिज्म बढ़ाने को सरकार कहां-कहां बनाएगी इको सर्किट, जानिए

Sat, 06 May 2017 11:30 AM IST
अंकुर शर्मा/ अमर उजाला, हल्द्वानी
अंकुर शर्मा/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 06 May 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
five Echo circuit will stablish for echo tourism

सूबे में ईको टूरिज्म बढ़ाने की मंशा से पांच ईको सर्किट बनाए जाएंगे। तीन सर्किट गढ़वाल व दो कुमाऊं मंडल में होंगे। इस बाबत ईको टूरिज्म कारपोरेशन ने प्रस्ताव बनाकर तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन


हाल ही में गठित ईको टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन ने सूबे में पांच ईको सर्किट बनाने का प्रस्ताव बनाया है। इनमें पहले चरण में तीन सर्किट गढ़वाल व दो कुमाऊं में विकसित किए जाएंगे। ये सर्किट देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी जनपद तक फैली होंगे।
विज्ञापन


सर्किट में आने वाले पर्यटकों को प्रकृति से जोड़ने व संरक्षण का संदेश देने के मकसद से 11 वन डिवीजनों व राजाजी और जिम कार्बेट नेशनल पार्क, फारेस्ट गार्ड ट्रेनिंग सेंटर को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही 34 वन स्थानों को भी चिन्हित किया गया है जबकि देहरादून, टिहरी, मसूरी, कालागढ़, चंपावत, लैंसडाउन, रामनगर, नैनीताल, चकराता, हल्द्वानी व कालसी वन डिवीजन है। जहां के रेस्ट हाउस को ईको टूरिज्म के मकसद से उच्चीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे सर्किट

five Echo circuit will stablish for echo tourism

शासन ने इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। सूत्रों के मुताबिक आठ मई को लैंसडाउन में होने वाली बैठक में प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। मंजूरी मिलते ही महकमा कार्रवाई तेज कर देगा। 

ईको टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन देहरादून के एमडी अनूप मलिक ने बताया कि सूबे में पहले चरण में पांच ईको सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव है। आठ मई को बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर सूबे में प्रोफेशन ढंग से ईको टूरिज्म को विकसित किया जाएगा।


सर्किट का नाम                        चयनित वन स्थानों की संख्या 
देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी                         7
हरिद्वार और पौड़ी                                7
जिम कार्बेट पार्क, अल्मोड़ा, नैनीताल            6
टोन्स वैली/ टिहरी                                7
नैनीताल/ चंपावत                                 7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed