फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five departments will soon open in Doon Hospital

हार्ट, किडनी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी के गंभीर मरीजों को दून अस्पताल में ही मिलेगी उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा

Fri, 23 Oct 2020 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Five departments will soon open in Doon Hospital
देहरादून। हार्ट, किडनी, न्यूरो, यूरोलॉजी के मरीजों के साथ ही आग से झुलसे लोगों को इलाज कराने के लिए अब बड़े निजी अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना होगा। इन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अब दून अस्पताल में ही इलाज इलाज की उच्च स्तरीय सुविधा मिलने वाली है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से दून अस्पताल में कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी के साथ ही बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग खोलने को लेकर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें, वर्तमान में राजकीय दूर-दूर अस्पताल में हृदय रोगियों, किडनी की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के अलावा न्यूरो सर्जरी या फिर यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज की कोई सुविधा दून अस्पताल में नहीं है। इसके अलावा बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी का विभाग नहीं होने से भी आग से झुलसे लोगों के इलाज में दिक्कतें आती हैं। इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इलाज कराने के लिए बड़े निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि दून अस्पताल में पांच नए विभागों को खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बकौल प्राचार्य अस्पताल में कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी के अलावा एंड प्लास्टिक सर्जरी जैसे विभाग खोले जाएंगे। मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट और यूरोलॉजिस्ट पहले से ही हैं, लेकिन दून अस्पताल में विभाग नहीं होने से विशेषज्ञ डॉक्टरों को इन बीमारियों से जुड़े मरीजों का इलाज करने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून अस्पताल के 12 विभागों में इलाज की सुविधा
वर्तमान में दून अस्पताल में सर्जरी, मेडिसिन, स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी, नेत्र, कान एवं नाक गला, त्वचा, मनोरोग विभाग जैसे 12 विभागों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यदि पांच नए विभागों को खोलने की अनुमति मिल जाती है तो दून अस्पताल में मरीजों का इलाज करने वाले विभागों की संख्या बढ़कर 17 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed