फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five Boys sexual assault with women in front of husband in khatima

उत्तराखंड: पति के साथ जा रही महिला से तमंचे के बल पर किया गैंगरेप, बेटे को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 25 Feb 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Feb 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Five Boys sexual assault with women in front of husband in khatima
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में पीलीभीत जिले की एक महिला से तमंचे के बल पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। शिकायत के बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई तो पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर खटीमा कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में 35 वर्षीय एक महिला ने कहा कि दो अगस्त 2018 को वह दोपहर में अपने पति के साथ जा रही थी।
विज्ञापन


इस बीच एक गांव के पास पांच आरोपियों ने उसे और उसके पति को दबोच लिया। इनमें से दो लोगों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और मंगलसूत्र के साथ ही उसके पति की जेब से 1050 रुपये भी छीन लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों ने दंपति के इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। कहा कि सूचना पर पुलिस आई थी और बयान दर्ज किए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

पंजीकृत डाक से एसएसपी को भी पत्र भेजा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर, कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि धारा 392, 341, 376, 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच मझोला चौकी पुलिस को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed