फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five bighas of wheat crop burnt to ashes in Haripur village.

Dehradun News: हरिपुर गांव में गेहूं की पांच बीघा फसल आग से जलकर खाक

Tue, 23 Apr 2024 05:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Five bighas of wheat crop burnt to ashes in Haripur village.
गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। सोमवार को सहसपुर और सेलाकुई में दो जगह खेतों में आग लगने से गेहूं की पांच बीघा में खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जिससे आग आसपास के खेतों में नहीं फैली।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 12.50 बजे हरिपुर निवासी गोविंद पंवार के खेत में रखे भूसे के ढेर में आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग बगल में नाथीराम और ईलम चंद के खेत तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि खेत के समीप कूड़ा जलाया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान चली हवाओं के कारण आग पहले भूसे और फिर खेतों तक पहुंच गई। आग से नाथी राम की एक बीघा और ईलम चंद की चार बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब आधा घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग बुझाई। तब तक फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सेलाकुई ईशम सिंह ने बताया कि संभवत कूड़े के ढेर में लगी आग खेतों तक पहुंची। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।





भूसे के ढेर में लगी आग, समय पर बुझाई

दोपहर करीब 12:37 बजे सहसपुर थाना क्षेत्र के छोटा रामपुर स्थित अकबर के गेहूं के खेत में रखे भूसे के ढेर में आग लग गई। सेलाकुई से पहुंचे दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया। जिससे आग निकट के खेतों तक नहीं पहुंच सकी। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। अग्निशमन विभाग की टीम में अजब सिंह, विपिन कुमार, योगेंद्र, प्रदीप, ज्योति, नेहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed