{"_id":"67f60ccab3f16996ae06ab0f","slug":"fitness-check-of-vehicles-of-dehradun-will-be-done-in-rto-only-center-sent-a-letter-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: इसी सप्ताह से आरटीओ में ही होगी देहरादून के वाहनों की फिटनेस जांच, केंद्र ने भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: इसी सप्ताह से आरटीओ में ही होगी देहरादून के वाहनों की फिटनेस जांच, केंद्र ने भेजा पत्र
Wed, 09 Apr 2025 11:41 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:41 AM IST
सार
देहरादून के वाहनों की मैन्युअल जांच दोबारा आरटीओ से ही शुरू करने की मांग का पत्र मंत्रालय को भेजा गया था। इसी सप्ताह आरटीओ देहरादून से वाहनों की मैन्युअल फिटनेस जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
वाहन ( प्रतीकात्मक)
विस्तार
राजधानी के वाहनों की फिटनेस जांच आरटीओ में मैन्युअल ही होगी। हाईकोर्ट के स्टे आर्डर के तहत केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने राज्य को पत्र भेज दिया है। इसी सप्ताह मैन्युअल जांच शुरू हो सकती है। दरअसल, टैक्सी महासंघ और ऑटो यूनियन अलग-अलग हाईकोर्ट गए थे।
विज्ञापन
उनका कहना था कि राजधानी के वाहनों को 25 से 27 किमी दूर ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर में भेजा जा रहा है। जबकि नियम के अनुसार उनका दायर इससे कम दूरी का होता है। ऐसे में अगर कहीं कोई हादसा हुआ तो वाहनों का बीमा भी नहीं मिल पाएगा। इस आधार पर हाईकोर्ट ने स्टे दिया था।
विज्ञापन
दोनों यूनियनों ने परिवहन मुख्यालय से इस संबंध में गुहार लगाई थी, जिसके बाद मुख्यालय ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए देहरादून के वाहनों की मैन्युअल जांच दोबारा आरटीओ से ही शुरू करने की मांग का पत्र मंत्रालय को भेजा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: राहत...आज दून समेत पर्वतीय जिलों में चलेंगी झोंकेदार हवाएं, बारिश के भी हैं आसार
मंत्रालय ने मंगलवार को इस संबंध में राज्य को पत्र भेज दिया है। इसी सप्ताह आरटीओ देहरादून से वाहनों की मैन्युअल फिटनेस जांच शुरू हो जाएगी। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा और टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर पंवार ने मांग की है कि जल्द मैन्युअल फिटनेस जांच शुरू की जाए।