फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first uttarakhand government loaded tax on dehradun public: Harish Rawat

पहले वार्ड बना देहरादून नगर निगम पर कब्जा किया, अब लादा टैक्स: हरीश रावत

Mon, 16 Mar 2020 02:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Mar 2020 02:46 PM IST
सार

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
  • निगम में शामिल 70 गांवों में टैक्स लिए जाने को बताया वायदा खिलाफी 

विज्ञापन
first uttarakhand government loaded tax on dehradun public: Harish Rawat
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून नगर निगम में शामिल 70 गांवों के लोगों से टैक्स लिए जाने को उत्तराखंड सरकार की वायदा खिलाफी करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस सरकार ने भी नगर निगम क्षेत्र के विस्तार का फैसला किया था। उस समय तय किया गया था कि इन नए शामिल क्षेत्रों में दस साल तक टैक्स नहीं लगाया जाए।

विज्ञापन


भाजपा सरकार ने नगर निगम चुनाव के दौरान 70 गांवों को नगर निगम में जोड़ा और 40 नए वार्ड बनाए। उस समय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से वायदा किया था कि उनसे दस साल तक टैक्स नहीं लिया जाएगा। अब प्रदेश सरकार ने इन गांवों पर भी टैक्स थोप दिया है। 
विज्ञापन


हरीश रावत के मुताबिक अब इन लोगों से मनमाना टैक्स लिया जा रहा है। रावत ने कहा कि क्या उन्हें सीएम को याद दिलाना होगा कि भाजपा को नगर निगम मिल गया, लेकिन उन 40 वार्डों में लोगाें को टैक्स भरना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में कोई नागरिक सुविधा विकसित किए बिना ही लोगों पर टैक्स थोपा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed