फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First traffic will run in Doon on Dehradun-Delhi Expressway Asharodi to Datkali tunnel Uttarakhand news in hin

Dehradun-Delhi Expressway: एक्सप्रेस-वे पर सबसे पहले दौड़ेगा दून में ट्रैफिक, डाटकाली टनल को लेकर जानें अपडेट

Wed, 29 Mar 2023 09:40 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Mar 2023 09:40 AM IST
सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के तहत गणेशपुर (यूपी) से आशारोड़ी (उत्तराखंड) के बीच 19.78 किमी हिस्से का काम तीन पैकेज में बांटा गया है। सबसे तेज काम पैकेज-तीन उत्तराखंड के हिस्से में करीब साढ़े किमी में किया जा रहा है।

विज्ञापन
First traffic will run in Doon on Dehradun-Delhi Expressway Asharodi to Datkali tunnel Uttarakhand news in hin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक गलियारे के रूप में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सबसे पहले ट्रैफिक दून में ही दौड़ेगा। यहां आशारोड़ी से डाटकाली टनल तक करीब साढ़े तीन किमी हिस्से में निर्माणाधीन छह लेन सड़क के एक हिस्से (तीन लेन) का काम मई माह तक पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की मानें तो पहली लेन का काम नियत समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के तहत गणेशपुर (यूपी) से आशारोड़ी (उत्तराखंड) के बीच 19.78 किमी हिस्से का काम तीन पैकेज में बांटा गया है। सबसे तेज काम पैकेज-तीन उत्तराखंड के हिस्से में करीब साढ़े किमी में किया जा रहा है।
विज्ञापन


नई सड़क पर डायर्वट कर दिया जाएगा ट्रैफिक
छह लेन में बनने वाली इस सड़क के एक हिस्से में इन दिनों ट्रैफिक गुजारा जा रहा है, जबकि दूसरे हिस्से में युद्धस्तर पर काम जारी है।  एनएचएआई की मानें तो अगले एक माह बाद निर्माणाधीन तीन लेन का काम पूरा करते हुए ट्रैफिक नई सड़क पर डायर्वट कर दिया जाएगा, जबकि दूसरी लेन पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि एक्सप्रेस-वे के बन जाने से देहरादून से दिल्ली की दूरी 235 किमी से घटकर 210 किमी रह जाएगी। देहरादून से गाजियाबाद तक एक्सप्रेस-वे छह लाइन का रहेगा, इससे आगे यह मार्ग दिल्ली तक 12 लेन में रहेगा।

वन्यजीवों की आवाजाही का रख गया है खास ख्याल

राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे इस हिस्से में वन्यजीवों की आवाजाही का भी खास ख्याल रखा गया है। यहां आशारोड़ी से डाटकाली टनल तक हाथियों की आवाजाही के लिए दो-दो सौ मीटर लंंबाई और सात मीटर ऊंचाई के दो एलीफेंट अंडर पास बनाए जा रहे हैं। इनका काम 50 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इनके कंक्रीट के पिल्लर खड़े हो चुके हैं, अब इनमें स्टील गार्डर डाले जाएंगे, जो पहले से बनकर तैयार रहते हैं। इसके अलावा 40-40 मीटर के तीन एनिमल अंडर पास भी बनाए जा रहे हैं, ताकि छोटे जानवर भी जंगल के एक छोर से दूसरे छोर में आसानी से आवाजाही कर सकें।


ये भी पढ़ें...G-20 Summit Ramnagar: रोग नियंत्रण और महामारी से निपटने पर होगा आज दूसरे दिन मंथन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सड़क पर न बहे जंगल का पानी बनाए जा रहे अंडर कैटल पास

जिस क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है, वहां बरसात के मौसम में कई नाले जंगल से निकलते हैं। इन नालों का पानी सड़क पर बहे, इसके लिए आशारोड़ी क्षेत्र में 30-30 मीटर के तीन कैटल अंडर पास बनाए जा रहे हैं, जो पानी की निकासी में मददगार साबित होंगे। इसके अलावा जहां बड़े नाले गिरते हैं, वहां पर 12 सौ मिमी व्यास के चार कल्वर पाइप लगाए जा रहे हैं, ताकि जंगल के एक क्षेत्र से निकलने वाला पानी दूसरे क्षेत्र में आसानी से पास हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed