{"_id":"58b4448a4f1c1bbd56831b68","slug":"first-time-cancer-treatment-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में पहली बार हुआ कैंसर का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में पहली बार हुआ कैंसर का ऑपरेशन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Feb 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
cancer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल में कैंसर मरीजों के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। सोमवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने एक मरीज का ऑपरेशन किया। ब्लड ग्रुप के खून की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण दूसरे मरीज का ऑपरेशन नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. केके टम्टा ने बताया कि सोमवार को कैंसर स्पेशलिस्ट डा. नवनीत जैन, गैस्ट्रो सर्जन डा. विपुल कंडवाल, सर्जन डा. विनम्र मित्तल, एनेस्थेटिस्ट डा. पंकज शर्मा और असिस्टेंट नर्स उषा की टीम ने मरीज का ऑपरेशन किया। महिला मरीज को ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मार्च से अस्पताल में मरीज की कीमोथैरेपी शुरू होगी। कैंसर के मामलों के लिए अस्पताल में सर्जिकल आईसीयू के दो बेड रिजर्व रखे गए हैं। डा. टम्टा ने बताया कि कुछ अन्य मरीजों को ऑपरेशन के लिए रखा गया है। अगले कुछ हफ्तों के दौरान इन मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन
10 बेड का स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया
स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। चिकित्साधीक्षक डा. केके टम्टा ने बताया कि वार्ड में रामेश्वर पांडे को नोडल अफसर बनाया गया है। मरीजों के लिए आक्सीजन समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर स्वाइन फ्लू के मामलों में मरीज को छाती से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा होती हैं।