Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First the picketing, then the cleaning workers returned to work

काम छोड़ नगर निगम में धरने पर डटे सफाई कर्मचारी, बाद में वार्ता के बाद काम पर लौटे

Thu, 22 Sep 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कर रही चेन्नई एमएसडब्ल्यू के सफाई कर्मचारी बुधवार को काम छोड़कर नगर निगम में धरने पर बैठ गए, जिससे शहर में कूड़ा उठान का कार्य ठप हो गया। निगम ने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि न तो किसी कर्मचारी की छटनी की जाएगी और न ही वेतन कम किया जाएगा। सफाई कर्मियों का कहना है कि दूसरी कंपनी उन्हें कम वेतन देने की बात कह रही है और इतनी संख्या में कर्मचारी रखने से भी मना कर रही है।

विज्ञापन
First the picketing, then the cleaning workers returned to work

विस्तार

नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कर रही चेन्नई एमएसडब्ल्यू के सफाई कर्मचारी बुधवार को काम छोड़कर नगर निगम में धरने पर बैठ गए, जिससे शहर में कूड़ा उठान का कार्य ठप हो गया। बाद में सफाई कर्मियों की नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी से वार्ता हुई। निगम ने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि न तो किसी कर्मचारी की छटनी की जाएगी और न ही वेतन कम किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन

69 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली चेन्नई एमएसडब्ल्यू को नगर निगम ने बाहर का रास्ता दिखा है। अब इन वार्डों का काम नगर निगम दूसरी कंपनी को दे रही है। 69 में से 10-10 वार्ड मैसर्स सनलाइट व मैसर्स इकॉन को दिया जा रहा है। सफाई कर्मियों का कहना है कि दूसरी कंपनी उन्हें कम वेतन देने की बात कह रही है और इतनी संख्या में कर्मचारी रखने से भी मना कर रही है। वेतन कम होने व छटनी की आशंका से काम कर रहे लगभग 400 कर्मचारी बुधवार को कामकाज छोड़कर नगर निगम में एकत्रित हो गए। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक काम ठप रहेगा। कर्मियों के हड़ताल पर जाने से निगम में हड़कंप मच गया। तत्काल नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना पहुंचे और आश्वासन दिया कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन

लगभग ढाई बजे तक कर्मचारी वहीं डटे और नगर आयुक्त से वार्ता करने की मांग करते रहे। बाद में कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल की नगर आयुक्त मनुज गोयल से वार्ता हुई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि सफाई कर्मियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। बताया कि न तो किसी कर्मचारी को निकाला जाएगा और न ही वेतन कम किया जाएगा। कहा कि जो भी नई कंपनी आएगी, उन्हें पूर्व की भांति वेतन दिया जाएगा। साथ ही अगर संभव हो तो कर्मियों को अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। आश्वासन मिलने के बाद कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी और काम पर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह एकत्रित हो गए थे कूड़े के ढेर
चेन्नई एमएसडब्ल्यू निगम के 69 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य करती है। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद वार्डों में कूड़े का उठान नहीं हो पाया, जिससे लक्खीबाग, जीएमएस रोड, डिस्पेंसरी रोड, मातावाला बाग, राजपुर, ईसी रोड, नेशविला आदि जगहों पर कूड़ा नहीं उठ पाया और यहां कूड़े के ढेर नजर आए।

कर्मचारियों को किया जा रहा गुमराह
चेन्नई एमएसडब्ल्यू 31 अगस्त को काम छोड़ने के लिए कहा था। हालांकि, वह कूड़ा उठान का कार्य पूर्व की भांति करना चाहती है, लेकिन निगम ने मना कर दिया है। सूत्रों की माने तो कंपनी लोग सफाई कर्मचारियों को गुमराह कर रहे, जिससे कि निगम पर दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed