फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first snowfall in badrinath

बदरीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले

Sun, 25 Dec 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 25 Dec 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
first snowfall in badrinath
बर्फबारी - फोटो : amar ujala

गोपेश्वर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। राज्य के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से समूचा उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में आ गया है। बदरीनाथ धाम में डेढ़ इंच और हेमकुंड साहिब में करीब दो इंच तक बर्फ गिरी है।

विज्ञापन


नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, गोरसों बुग्याल, चोपता बुग्याल, लाल माटी और जोशीमठ के समीप की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। औली में आंशिक बर्फबारी हुई। कड़ाके की ठंड में लोग घरों में दुबके रहे। जिले में सुबह धूप खिली हुई थी। 11 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदप्रयाग, पोखरी, घाट, पीपलकोटी में बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन


बारिश और बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार शाम पांच बजे जोशीमठ का तापमान अधिकतम नौ और न्यूनतम माइनेस दो डिग्री और गोपेश्वर में अधिकतम 11 और न्यूनतम 3 डिग्री रहा। जोशीमठ निवासी अतुल सती का कहना है कि आशा के अनुरूप बर्फबारी नहीं हुई है। थर्टी फर्स्ट से पहले जमकर बर्फबारी होती है तो पर्यटकों की तादात भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेब काश्तकारों के चेहरे खिले 
जोशीमठ में बारिश और बर्फबारी से सेब काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं। इन दिनों सेब का पौधरोपण हो रहा है। इस दौरान बर्फबारी बेहद जरूरी है। सेब काश्तकार बादर सिंह, नरेंद्र सिंह, उमराव सिंह और लक्ष्मण सिंह का कहना है कि रविवार को हुई बर्फबारी सेब की सफल के लिए खाद का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आगे भी बर्फबारी जारी रही तो सेब की अच्छी पैदावार हाथ लगेगी। वहीं, निचले क्षेत्रों में गेहूं की फसल के लिए बारिश को शुभ माना जा रहा है। 

केदारनाथ, दुगलबिट्टा, तुंगनाथ में हुई बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश

first snowfall in badrinath
kedarnath - फोटो : amar ujala

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ में शनिवार देर रात से रुक-रुककर हल्की बर्फबारी हो रही है। यहां दो इंच के करीब बर्फ जम चुकी है। कपाट बंद होने के बाद धाम में यह पहली बर्फबारी है। केदारपुरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां दिन का तापमान भी माइनस 8 डिग्री तक पहुंच गया है।

इधर, रविवार को जनपद के पर्यटक स्थल चोपता, दुगलबिट्टा, तुंगनाथ, हरियाली डांडा, मद्महेश्वर, गौंडार, तोषी और त्रियुगीनारायण गांव की ऊंचाई वाली पहाड़ियों में भी जमकर हिमपात हुआ है। इस दौरान सुबह प्रात: 11 बजे के बाद से रुदप्रयाग सहित अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हुई, जो शाम तक रुक-रुककर होती रही। कुछ इलाकों में 40 मिनट से सवा घंटे तक तेज बारिश भी हुई।

बर्फबारी और बारिश से पूरे जिले में शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम खराब होने का असर बाजारों में भी देखने को मिला। रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों के बाजारों में दोपहर बाद चहल-कदमी कम रही। दूसरी तरफ बारिश से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। इधर, जिलाधिकारी ने मौसम को देखते हुए नगर पालिका, नगर पंचायत को अलाव की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

क्रिसमस पर ऊंची चोटियों को मिली बर्फबारी की सौगात 

first snowfall in badrinath
snowfall - फोटो : Amar Ujala

विकासनगर में क्रिसमस पर्व पर जौनसार बावर की चोटियों को गिफ्ट में बर्फबारी की सौगात मिल गई। रविवार को खंडबा, मुंडाली, देववन, देवती, बौगीधार, मोल्टा, लोखंडी समेत कई चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ हालांकि, चकराता को इससे महरूम रहना पड़ा। दूर से ही बर्फ से लकदक चोटियां खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

उधर, चकराता को भले ही बर्फबारी की सौगात न मिली हो लेकिन यहां करीब दो घंटे तक बारिश का दौर जारी रहा। करीब तीन मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई। रविवार को चकराता का न्यूनतम पारा -01 डिग्री रिकार्ड  किया गया। शाम को चली ठंडी हवाओं ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी। घरों और दुकानों में हीटर जल उठे। शाम ढलते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। दोपहर के समय बारिश के चलते पर्यटक होटल में ही कैद रहे। चकराता और आसपास के इलाकों में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बारिश का दौर जारी रहा।             
उधर, विकासनगर समेत आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। सुबह के समय डाकपत्थर और आसपास छुटपुट बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर के समय बादल छटना शुरू हो गया। लेकिन शाम ढलने के साथ ही एक बार फिर बादलों ने आसमान को अपने आगोश में ले लिया। शाम के समय बाजार में हीटर और अलाव जल उठे। विकासनगर का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 07 डिग्री रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed