फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First Session Of Uttarakhand Legislative Assembly Start From Today Governor Address Will Begin

उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र आज से: राज्यपाल के अभिभाषण से होगा आगाज, सदन पटल पर लेखानुदान पेश करेंगे मुख्यमंत्री

Tue, 29 Mar 2022 10:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Mar 2022 10:19 AM IST
सार

विधानसभा सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत होगी। इसी दिन शाम को सरकार की ओर से लेखानुदान पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
First Session Of Uttarakhand Legislative Assembly Start From Today Governor Address Will Begin
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र आज मंगलवार से शुरू होगा। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र का आगाज होगा। आज शाम को ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखानुदान सदन पटल पर रखेंगे। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में एक दिन का एजेंडा तय किया गया। हालांकि कार्यमंत्रणा में कांग्रेस की ओर से कोई विधायक शामिल नहीं हुआ।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत होगी। इसी दिन शाम को सरकार की ओर से लेखानुदान पेश किया जाएगा। विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में पक्ष और विपक्ष ने सत्र के दौरान संसदीय कार्यवाही पर चर्चा की। कार्यमंत्रणा में एक दिन का एजेंडा तय किया गया।
विज्ञापन


बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, बसपा विधानमंडल दल के नेता मोहम्मद शहजाद मौजूद रहे। जबकि नेता प्रतिपक्ष का चयन न होने से कांग्रेस कार्यमंत्रणा में शामिल नहीं हुई। बैठक में तय किया गया कि मंगलवार को फिर से कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा तय किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल, विधायी के प्रमुख सचिव हीरा सिंह बोनाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे लिए गौरव का क्षण, चुनौती भी : खंडूड़ी
विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पहली बार सदन को संचालित करना उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण है। साथ ही उनके लिए चुनौती भी है। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों से सत्र शांतिपूर्वक एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सहयोग की अपेक्षा की है। कहा कि प्रदेश के विकास व जनहित में उठाए गए मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी। सत्ता पक्ष व विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान किया जाएगा।


मेरा प्रयास जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा। नीतियों और कानून के निर्माण तथा जनहित से जुड़े विषयों के लिए सदन को व्यापक चर्चा का केंद्र बनाकर ही हम कार्यपालिका पर नियंत्रण रखते हुए जनकल्याण कर सकते हैं। - रितु भूषण खंडूड़ी, विधानसभा अध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed