फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first indian woman wrestler bb bulbul challenge srk and salman.

खली के बाद उनकी शिष्या की चुनौती, 'जो सामने आएगा उसका मुंह तोड़ दूंगी'

Sat, 27 Feb 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून-हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून-हल्द्वानी Updated Sat, 27 Feb 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
first indian woman wrestler bb bulbul challenge srk and salman.

लंबे सफर के बाद हल्द्वानी से मसूरी के जेपी होटल पहुंची द ग्रेट खली की शिष्या बुलबुल ने कहा कि रिंग में चाहे उनके सामने सलमान या शाहरुख आ जाए वो उनका भी मुंह तोड़ देंगी।

विज्ञापन


बुलबुल ने कहा कि सफर काफी थकान भरा था। एक दिन का रेस्ट वह सभी रेसलर मसूरी मार्ग स्थित जेपी रेजीडेंसी में करेंगे।
द ग्रेट खली को शुक्रवार को राजधानी के मैक्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को भर्ती करने के बाद उनकी तबियत सामान्य बताई थी।
विज्ञापन


मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज के हेड डा. एके सिंह ने बताया कि खली की हालत स्थिर है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे खली को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उनकी किसी तरह की जांच नहीं की गई। घायल हुई कनाडाई महिला रेसलर चेल्सिया के कंधे में चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही रहना होगा।

खली 28 को उतरेंगे रिंग में

first indian woman wrestler bb bulbul challenge srk and salman.

हल्द्वानी में आयोजित हुई ग्रेट खली रिटर्नस प्रो रेसलिंग शो के दौरान घायल हुए ग्रेट खली देहरादून में होने वाले फाइनल में एक बार फिर से रिंग में उतरेंगे। यह जानकारी खली के प्रवक्ता अमित स्वामी ने दी।

स्वामी ने बताया कि 24 फरवरी को हल्द्वानी में हुए मुकाबले के दौरान तीन विदेशी पहलवानों ने सभी नियमों को ताक पर रखते हुए खली को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। खली को एयरलिफ्ट कराकर देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खली अभी आईसीयू में भर्ती है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित हुई कॉन्टीनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट के संयोजक एवं खली के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग संगठन एवं कॉन्टीनेंटल रेसलिंग को लिखित शिकायत दी है। खली के सिर में गंभीर चोटें आई हुईं हैं।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने खली को तुरंत एयरलिफ्ट कराकर अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज करवाया। उन्होंने बताया कि खली शेर है। वे 28 फरवरी को पूरे जोश के साथ खेलते हुए विदेशी पहलवानों को पटखनी देने के तैयार है। बता दें कि कांटीनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेट के तहत हुई प्रतियोगिता में खली डेथ वारंट पर खेल रहे थे।

खली नहीं जाएंगे डब्लूडब्लूई

first indian woman wrestler bb bulbul challenge srk and salman.

देहरादून में मीडिया से मुखा‌तिब होते हुए खली ने बताया कि डब्लूडब्लूई से लगातार उन्हें बुलावा आ रहा है, लेकिन वह अपने देश में डब्लूडब्लूई की तर्ज पर शुरू की गई सीडब्लूई को बढ़ावा देंगे। उन्होंने बताया कि इस एकेडमी से वह 150 रेसलरों की फौज तैयार कर रहे हैं। इसमें यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल आदि राज्यों के रेसलर ट्रेनिंग ले रहे हैं।

एक बुलाया दस आ गए

द ग्रेट खली ने बताया कि वैसे उन्हें इलाज में कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन अगर वे पानी, खाना और दवाई आदि कुछ भी मंगवा रहे थे तो एक की जगह दस-दस आ रहा था। हर कोई मेरे साथ सेल्फी लेने को बेताब था। ऐसे में मैं आराम नहीं कर पाया।

28 फरवरी को छह बजे से शुरू होगी फाइट
द ग्रेट खली ने बताया कि 28 फरवरी को शाम छह बजे से रेसलिंग शुरू होगी। शाम करीब 9 बजे तक मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि इसमें कनाडा की चेल्सिया ग्रीन के अलावा सभी रेसलर लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed