फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First day of March passed in power crisis Dehradun uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: बिजली संकट में गुजरा मार्च का पहला दिन, यूपीसीएल को बाजार से खरीदनी पड़ी ज्यादा बिजली

Thu, 02 Mar 2023 10:55 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Mar 2023 10:55 AM IST
सार

यूपीसीएल को केंद्रीय व राज्य के पूल से दो करोड़ 80 लाख यूनिट मिली। बाकी करीब एक करोड़ 20 लाख यूनिट बाजार से खरीदनी पड़ी। यूपीसीएल ने बिजली संकट पर काबू पाने के लिए रियल टाइम मार्केट से 69 लाख 60 हजार यूनिट बिजली खरीदी।

विज्ञापन
First day of March passed in power crisis Dehradun uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में केंद्र की विशेष राहत पर 300 मेगावाट बिजली मार्च के पहले दिन ग्रिड में नहीं मिल पाई। इस वजह से यूपीसीएल को महीने के पहले दिन काफी संकट से गुजरना पड़ा। आपूर्ति के लिए जहां अतिरिक्त बिजली खरीदनी पड़ी तो वहीं कई जगहों पर कटौती भी करनी पड़ी।

विज्ञापन

प्रदेश में बुधवार को बिजली की मांग चार करोड़ चार लाख 80 हजार यूनिट रही। इसके सापेक्ष यूपीसीएल को केंद्रीय व राज्य के पूल से दो करोड़ 80 लाख यूनिट मिली। बाकी करीब एक करोड़ 20 लाख यूनिट बाजार से खरीदनी पड़ी। यूपीसीएल ने बिजली संकट पर काबू पाने के लिए रियल टाइम मार्केट से 69 लाख 60 हजार यूनिट बिजली खरीदी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...International Yoga Festival 2023: ऋषिकेश में जुटे योग साधक, सीएम धामी ने किया महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शॉर्ट टर्म निविदा से यूपीसीएल को 50 लाख यूनिट खरीदी। इस तरह से बिजली आपूर्ति की चुनौती से निपटा गया। बिजली की कमी की वजह से प्रदेशभर में कुछ जगहों पर बुधवार को कटौती भी की गई। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा कटौती हुई। हालांकि यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि कुछ जगहों पर मामूली कटौती हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed