{"_id":"61a3e6d3e495a945ac16d9ee","slug":"firing-was-done-in-the-dispute-of-removing-the-car-the-accused-arrested-city-news-drn397340511","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी हटाने के विवाद में कर दी फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी हटाने के विवाद में कर दी फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की बंदूक के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी प्रशासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। आरोपी गन्ना विभाग में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है।
वसंत विहार थाना क्षेत्र के प्रियादर्शिनी एन्क्लेव में विवाद दो पड़ोसियों में ही हुआ। यहां पर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले विशाल शर्मा और गन्ना विभाग में सुपरवाइजर नरेंद्र चौहान (मूल निवासी बिजनौर) आसपास में रहते हैं। रविवार को शाम करीब छह बजे नरेंद्र चौहान अपनी कार घर से निकाल रहे थे। कार मोड़ने में दिक्कत हुई क्योंकि बाहर विशाल शर्मा की कार खड़ी हुई थी। नरेंद्र शर्मा ने कार हटाने को कहा तो विशाल कुछ देर बाद घर से निकले।
इतने में नरेंद्र चौहान आग बबूला हो गए। जैसे ही विशाल वहां आए तो आरोप है कि चौहान गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद दोनों में बहस हो गई। इस बीच नरेंद्र चौहान घर में गए और वहां से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गए। उन्होंने आव देखा न ताव फायर झोंक दी। गनीमत रही कि गोली विशाल शर्मा को नहीं लगी। शुरूआत में बताया जा रहा था कि चौहान ने दो फायर की हैं। एक हवा में और दूसरी गेट की तरफ। लेकिन, विशाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक ही फायर की आवाज सुनी।
विज्ञापन
एसओ वसंत विहार नरेश सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे घर से ही गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बंदूक के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी प्रशासन को भेजी जाएगी। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।