{"_id":"5aeabb1e4f1c1b9e098b7d77","slug":"firing-on-transporter-killed-on-spot-in-udham-singh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दिन दहाड़े ट्रांसपोर्ट नगर के मालिक पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दिन दहाड़े ट्रांसपोर्ट नगर के मालिक पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, मौके पर हुई मौत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 May 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के किच्छा में गुरुवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर के मालिक को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्टर समीर अहमद 40 वर्ष कि अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी जानकारी के अनुसार समीर किसी मामले में को लेकर अपने मित्र भाजपा नेता हरपाल कक्कड़ के कार्यालय पर आया था।
विज्ञापन
वह बराबर में शर्मा ढाबे के पास खड़ा था कि बाइक सवार दो लोग आए और समीर को 4 गोलियां मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर एसएसपी सदानंद दाते एएसपी देवेंद्र और हिमांशु शाह कोतवाल मोहनचंद पांडे समेत कुल भट्टा की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है जानकारी के मुताबिक जिस स्थान पर घटना हुई उस होटल के सीसीटीवी कैमरे बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बंद थी एसएसपी और एसपी मृतक के परिजनों से जानकारी जुटा रहे हैं।