{"_id":"5e78e1848ebc3e72c03cca30","slug":"firing-on-forest-officer-team-during-stop-illegal-mining-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: अवैध खनन रोकने गए वन कर्मियों पर फायरिंग, दोनों आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: अवैध खनन रोकने गए वन कर्मियों पर फायरिंग, दोनों आरोपी फरार
Mon, 23 Mar 2020 09:52 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर मौके पर गए वनकर्मियों के साथ दो लोगों ने गालीगलौच कर दी। आरोप है कि बाद में दोनों फायरिंग करके भाग निकले। इस मामले में वन बीट अधिकारी की ओर से रायपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वन बीट अधिकारी अधिकारी भोपालपानी रेंज आशीष कोठारी शनिवार रात को गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें व न क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली। इस पर वह मौके की तरफ गए तो वहां कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से बजरी ले जा रहे थे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने अपने स्टाफ को भी बुला लिया। वन कर्मियों को देख वह लोग ट्रॉली वहीं छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए। इसी दौरान दो लोग मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और वन कर्मियों के साथ गालीगलौच करने लगे। विरोध किया तो वह फायरिंग करके भाग निकले। वन बीट अधिकारी आशीष कोठारी की ओर से इस मामले में कोतवाली रायपुर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन