{"_id":"5d546c7d8ebc3e6d0f40ebe7","slug":"firing-on-car-rider-youth-vikas-nagar-news-drn3164241148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवक पर अज्ञात लोगों ने झोंके कई राउंड फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार युवक पर अज्ञात लोगों ने झोंके कई राउंड फायर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी उम्मेद खान पर मंगलवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उम्मेद ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर कला निवासी उम्मेद खान के अनुसार उसकी बाड़वाला विकासनगर में रिटेनिंग वॉल के जॉल बुनने की दुकान है। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपनी कार से घर लौट रहा था। चोरखाला पुल के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो में सवार पांच लोगों ने अचानक उसे ओवरटेक किया और फायर झोंकने शुरू कर दिए। आरोपियों ने कई राउंड फायर किए। जिसमें वह किसी तरह बच गया। कई राउंड गोलियां चलने से कार में कई छेद हो गए हैं। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।