फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing on Cafe owner in roorkee miscreants abscond

रुड़की में नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाड़े मचाया तांडव, कैफे संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Firing on Cafe owner in roorkee miscreants abscond
घटना के बाद मौके पर जानकारी लेती पुलिस

रुड़की के भगवान क्षेत्र में थाने से चंद ही दूरी पर नकाबपोश युवकों ने एक कैफे मालिक पर में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गनीमत रही की गोली किसी के नहीं लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


गोली चलने के बाद आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैफे मालिक से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैफेे मालिक ने देर शाम पुलिस को पांच हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


भगवानपुर थाने से कुछ ही दुरी पर गाडोवाली नवादा निवासी सलमान का कैफे है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ बाइक सवार युवकों ने कैफे पर पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियां लगने से कैफे का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि गोलियों किसी को नहीं लगी। गोलियों की आवाज सुनकर बाजार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए।

कैफे मालिक सलमान निवासी गाडोवाली नवादा ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मेें कैफे मालिक ने बताया कि तीन चार दिन से उसके कैफे को खाली कराने के लिए कुछ युवक चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने कैफे पर गोलियां चलाई है।

गोलियों से उसके कैफे के अंदर लगे शीशे चकनाचूर हो गए। उन्होंने पुलिस को पांच आरोपियों को नामजद करते पुलिस को तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सन्नी, मोहन, गौरव और मोहित निवासी भगवानपुर के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed