फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing between villagers and robbers

कच्छा बनियानधारी और ग्रामीणों में हुई फायरिंग

Mon, 16 Sep 2013 02:44 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Mon, 16 Sep 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
firing between villagers and robbers

हरिद्वार के डोसनी, झीवरहेडी और सेठपुर गांव में कच्छा बनियानधारी बदमाशों के घुस आने की सूचना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


शनिवार की रात बदमाशों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग हुई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घुसपैठ करने की अफवाह से दहशत
गौरतलब है कि क्षेत्र में कच्छा बनियानधारी गिरोह के घूमने की अफवाहें चल रही हैं। आए दिन किसी ने किसी गांव में इस गिरोह के घुसपैठ करने की अफवाह से दहशत है। शनिवार की रात को कच्छा बनियानधारी गिरोह के डोसनी गांव में घुस आने की सूचना मिली।

पढ़ें, एक युवक की मौत का जिम्मेदार निकला अधिकारी
विज्ञापन


इसपर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर गिरोह की तलाश में निकल गए। डोसनी के पडोसी गांव रजबपुर के ग्रामीण भी हथियारों से लैस होकर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाशों और दोनों गांव के लोगों में हुई मुठभेड़ में खूब गोलियां चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने गिरोह को मौके से खदेड़ दिया। झीवरहेडी एवं सेठपुर गांव में भी बदमाशों के आने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान फायरिंग भी हुई। तीनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed