{"_id":"67d111c0fa9e8940190105d5","slug":"fire-watcher-will-have-insurance-of-10-lakh-rupees-uttarakhand-news-in-hindi-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: फायर वॉचर का होगा 10 लाख का बीमा, वनाग्नि नियंत्रण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: फायर वॉचर का होगा 10 लाख का बीमा, वनाग्नि नियंत्रण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका
Wed, 12 Mar 2025 10:21 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:21 AM IST
सार
फायर वॉचर वनाग्नि नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके इंश्योरेंस की व्यवस्था को लागू किया गया था, पर यह पांच लाख तक होता था। अब फायर वॉचर का दस लाख तक का इंश्योरेंस करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंगल की आग के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फायर वॉचर का दस लाख का इंश्योरेंस होगा। इसके अलावा वनाग्नि नियंत्रण के लिए राज्य ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से चार अरब की मदद मांगी है, इसका प्रोजेक्ट भी भेजा गया है। इस पर मंत्रालय में 18 मार्च को बैठक रखी गई है।
विज्ञापन
वन महकमा जंगल की आग के नियंत्रण के लिए हर साल फायर सीजन में औसतन 4500 फायर वॉचर को तैनात करता है। यह वनाग्नि नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके इंश्योरेंस की व्यवस्था को लागू किया गया था, पर यह पांच लाख तक होता था। अब फायर वॉचर का दस लाख तक का इंश्योरेंस करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rudraprayag: देवल में लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस, महिला को था मार डाला
विज्ञापन
पिछले साल राज्य के जंगलों में भीषण आग लगी थी। इसमें कई लोगों की मौत भी हुई थी। वन विभाग ने वनाग्नि नियंत्रण के लिए संसाधनों को जुटाने समेत अन्य कार्याें के लिए पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को पांच साल की कार्ययोजना भेजते हुए चार अरब की मांग की थी। अब प्रस्ताव पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है। मंत्रालय में जल्द बैठक होने जा रही है।