फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire service saved 603 lives

Dehradun: प्रदेश में फायर सर्विस ने बचाई 603 लोगों की जान, अग्निकांडों में 125 करोड़ की संपत्ति को भी बचाया

Sun, 16 Apr 2023 03:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 16 Apr 2023 03:08 PM IST
सार

उत्तराखंड बनने से अब तक 2852 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति को आग से बचाया गया। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में ऑयल फायर, घरेलू एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, इंडस्ट्रीयल हैजार्ड में क्लोरीन गैस लीकेज, हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का डेमो देने के साथ-साथ पानी से तिरंगा बनाकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Fire service saved 603 lives
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निशमन सेवा केवल अग्निकांड में ही नहीं बल्कि किसी भी हादसे में फर्स्ट रिस्पांडर यानी सबसे पहले पहुंचने वाली होती है। अपने इसी कर्तव्य का निर्वहन करते हुए फायर सर्विस एवं आपात सेवा ने पिछले साल 603 लोगों की विभिन्न हादसों में जान बचाई है। जबकि, अग्निकांडों में 125 करोड़ की संपत्ति को भी जलने से बचाया।

विज्ञापन


यह जानकारी शनिवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में डीजीपी अशोक कुमार ने दी। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में ऑयल फायर, घरेलू एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, इंडस्ट्रीयल हैजार्ड में क्लोरीन गैस लीकेज, हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का डेमो देने के साथ-साथ पानी से तिरंगा बनाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड बनने से अब तक 2852 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति को आग से बचाया गया। 38141 फायर कॉल और 5748 रेस्क्यू कॉल के दौरान 16237 मनुष्यों और 4319 पशुओं का जीवन बचाया है। फायर सर्विस अग्निशमन कार्य करने साथ-साथ रेस्क्यू कार्य, राहत बचाव कार्य, वीवीआईपी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्यूणी में बच्चों की मौत पर जताया दुख
डीजीपी अशोक कुमार ने हाल में ही त्यूणी में दर्दनाक अग्निकांड में मासूम बच्चों की मौत पर दुख जताया। कहा की ये हादसा पीड़ा दायक रहा है। इस घटना से एक बार फिर हमें आग के प्रति अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है। उद्योगों, वाणिज्यिक परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों और बहुमंजिला इमारतों में कार्य करने वाले व्यक्तियों के साथ ही भवन मालिकों से अग्नि सुरक्षा मानदंडों का पालन करने की अपील की गई।

ये भी पढ़ें...Atiq Ashraf Murder: अतीक और अशरफ की हत्या के बाद हरिद्वार में अलर्ट, यूपी से सटी सभी सीमाओं पर चेकिंग अभियान

एक लाख से अधिक लोगों को किया जागरूक
फायर सर्विस नीरू गर्ग ने बताया कि अलग-अलग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा पर मॉकड्रिल और जन जागरूकता कार्यक्रम कर एक लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है। कार्यक्रम में एडीजी अमित कुमार सिन्हा, एडीजी डॉ. वी मुरूगेशन, एडीजी एपी अंशुमान सहित पुलिस के अन्य अधिकारी, इंडस्ट्रीयल और होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस से जुड़े लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed