200 साल पुराने मकान में लगी आग, घरवालों ने भागकर बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सौ साल पुराने मकान में अचानक आग लग गई। घर में मौजूद लोग आग से डरकर इधर-उधर भागने लगे।
मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद का है। यहां तहसील गंगोलीहाट में नगर से सटे हॉट गांव में दो सौ साल पुराने एक घर में आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान राख हो गया।
सात घंटे तक आग से धधकता रहा मकान
जानकारी के अनुसार, हॉट गांव में पूरन लाल शाह का दो सौ साल पुराना पुस्तैनी नक्काशी वाला घर है। 5 मई देर रात अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई।
मकान में लकड़ियों से बने होने से आग तेजी से फैलने लगी। परिजनों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। ग्रामीणों ने करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लाखों के नुकसान का अनुमान है।