{"_id":"5e35dd018ebc3e7d586bbbcc","slug":"fire-in-teacher-s-house-millions-worth-of-goods-destroyed-vikas-nagar-news-drn334712079","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर में लगी आग, लाखों का सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के घर में लगी आग, लाखों का सामान खाक
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी यमुना कॉलोनी स्थित एक शिक्षक के घर में आग लग गई। आग की चपेट मेें आने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के समय घर पर कोई नहीं था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कृष्णा कुमार डाकपत्थर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू बाजार में शिक्षक हैं। वह पुरानी यमुना कॉलोनी स्थित सीटी-20 क्वॉर्टर में रहते हैं। वह परिवार समेत शादी समारोह में वाराणसी गए हुए थे। शनिवार दोपहर आसपास रहने वाले लोगों ने उनके घर से धुआं और आग की लपटे उठती देखी। जिसके बाद आसपास रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के बुझने तक दो कमरों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया था।
फायर ब्रिगेड प्रभारी मोहम्मद आजम ने बताया कि आग से घर में रखा डबल बेड, सोफा, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, बिस्तर, कपड़े और अन्य लाखों रुपये का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी मकान स्वामी को दे दी गई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। मौके पर फायरमैन हंसराज, सबल सिंह और नरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।