{"_id":"597a18074f1c1bd9268b47c7","slug":"fire-in-restaurent-in-pauri-garhwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
fire in shop
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजेंसी चौक स्थित गढ़वाल स्वीट शॉप रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार को आग लग गई। रेस्टोरेंट कर्मियों ने पुलिस और फायर कर्मियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिस जगह हादसा हुआ, वहां आमतौर पर भीड़भाड़ रहती है। वहीं रेस्टोरेंट में भी ग्राहक मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
समय पर आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। एलपीजी सिलेंडर में गैस लीक होने को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
पौड़ी कोतवाली निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस मौके पर पहुंच गई थी। समय पर आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन