फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire in police thana

एसओजी प्रभारी के आवास में लगी आग

Fri, 20 Dec 2013 11:35 AM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 20 Dec 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
fire in police thana

थाने से महज सौ मीटर दूर स्थित एसओजी प्रभारी के आवासीय भवन पर बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आगजनी से लाखों का सामना जल कर स्वाह हो गया। फौरी तौर पर आग लगने का कारण विद्युल लाइन में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


थाना परिसर में है आवास
बुधवार देर रात थाना गोपेश्वर से महज सौ मीटर दूर एसओजी आवास में आग लग गई। एसओजी के शहर से बाहर होने और आसपास के भवन पर की किसी के न होने से आगजनी की जानकारी सुबह उस वक्त लगी जब पुलिस मैदान में कुछ युवा खेलने पहुंचे।
विज्ञापन


फायर सर्विस को दी सूचना
उन्होंने धुआं और आग की लपटें देख फायर सर्विस को टेलीफोन से सूचना दी। जिसके बाद  फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। एसओजी प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि आग लगने से कमरे में रखे सरकारी दस्तावेज, सामान और अन्य निजी कागजात भी जल कर खाक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मुकेश चौहान का कहना है कि आग लगने से कमरे में रखे सामान के साथ ही विभागीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आवासीय भवन से लगे कमरे में कुर्की में जब्त करीब एक लाख का सामान भी जल कर स्वाह हो गया है। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed