फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire in forests

तीन दिन से धधक रहे जंगल, लेकिन विभाग बेपरवाह

Thu, 22 May 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उलाला, गौचर
ब्यूरो / अमर उलाला, गौचर Updated Thu, 22 May 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
fire in forests

केदारनाथ वन प्रभाग धनपुर रेंज के अंतर्गत गौचर के समीपवर्ती जंगल तीन दिन से धधक रहे हैं, लेकिन इसे बुझाने के प्रयास अभी तक नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन


वहीं वन विभाग के अधिकारी इसे सिविल वन पंचायत बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

आग इतनी भयंकर है कि उसने बुधवार को नगर से सटे पनाई गांव के जंगलों को भी चपेट में ले लिया। धनपुर रेंज के जंगल मंगलवार से धधक रहे हैं।

आग से बढ़ा ग्रामीण इलाकों का तापमान

fire in forests

आरक्षित वन क्षेत्र में लगी इस भीषण आग से जहां वन संपदा जलकर खाक हो गई वहीं आस पास के ग्रामीण इलाकों में तापमान भी बढ़ गया है।

लोगों की मानें तो धनपुर रेंज में घुरड़ और काखड़ सहित कई वन्य प्राणी बहुतायत पाए जाते हैं और लगातार लगी आग से वन्य जीव भी संकट में हैं।

इधर केदारनाथ वन प्रभाग के एसडीओ एस. लाल के अनुसार संबधित कर्मियों ने सिविल वन भूमि में आग लगने की सूचना दी है।

कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है। यदि रिजर्व फॉरेस्ट में आग लगी है तो इसके कारणों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed