फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire in corbett national park

कार्बेट नेशनल पार्क में लगी आग, दस हेक्टेयर वन हो गया खाक

Fri, 27 Apr 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Fri, 27 Apr 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
fire in corbett national park
जगलों में आग - फोटो : ANI

कार्बेट टाइगर रिजर्व, कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज में बुधवार रात आग लगने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसे बुझाने में वनकर्मियों ने दिन रात एक कर रखा है, समाचार लिखे जाने तक वनकर्मियों ने आग पर काबू नहीं पाया था।

विज्ञापन


 पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि सर्पदुली रेंज की जामुन स्रोत में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जो कि रानीबाग होते हुए बिजरानी रेंज के रत्तापानी से मलानी तक पहुंच गई। आग की सूचना बुधवार देर रात 11 बजे मिली।
विज्ञापन


इस पर दोनों रेंज का स्टाफ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। बृहस्पतिवार को आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। आग ने लगभग 10 हेक्टेयर वन को अपने चपेट में ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक ने बताया कि अभी एक दो पेड़ों के ऊपरी हिस्सों में आग बुझाने की कोशिश की जा रही है, जिसे देर रात बुझा लिया जाएगा। इधर, कालागढ़ डिवीजन में भी नर्सरी के पास आग लगी थी, जिस पर वनकर्मियों ने काबू पा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed