फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   fire in bageshwar forest and uttarkashi Cow shed

उत्तराखंडः गोशाला में आग लगने से आधा दर्जन मवेशी जलकर मरे, बागेश्वर के जंगल भी धधके

Sat, 15 Feb 2020 09:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Feb 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
fire in bageshwar forest and uttarkashi Cow shed
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तरकाशी के पुरोला में ब्लाॅक के ठडुंग गांव में सरदार सिंह की छानी (गोशाला) में आग लगने के कारण आधा दर्जन मवेशियों जलकर मर गए। गांव के नीचे बनी छानी में आज शाम साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक वहां सब कुछ खाक हो गया था।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने से दो गाय, दो भैंस व दो बछड़ों की मौत हो गई है। फायर बिग्रेड व एसडीआरएफ मौके पर पहुंचे। राजस्व उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आधा दर्जन मवेशियों के मरने की सूचना है।
विज्ञापन

 

फायर सीजन के पहले ही दिन धधका बागेश्वर का जंगल

फायर सीजन के पहले ही दिन बागेश्वर का जंगल धधका। आबादी की ओर बढ़ती आग रोकने के लिए फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। आग से कई हेक्टेयर जंगल खाक हो गया। बागेश्वर रेंज के मनकोट, घिंघारतोला क्षेत्र के जंगल में शनिवार की शाम लगी आग आबादी की ओर बढ़ने से लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग लगने की सूचना मिलने के डेढ़ घंटे के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। वन विभाग की कंट्रोल बर्निंग से आग भड़कने की बात सामने आ रही है। हालांकि वन विभाग इसकी तस्दीक नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed