फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire in Additional Secretary of Justice personal secretary office, dehradun Secretariat

देहरादूनः सचिवालय में अपर सचिव न्याय के निजी सचिव के कमरे में लगी आग

Tue, 31 Dec 2019 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Dec 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
fire in Additional Secretary of Justice personal secretary office, dehradun Secretariat
शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

 राज्य सचिवालय में मंगलवार दोपहर अपर सचिव न्याय के निजी सचिव के कक्ष में अचानक आग लग लगने से हड़कंप मच गया। आग पर जब तक काबू पाया जाता, कमरे का एसी, पर्दे और कंप्यूटर का यूपीएस जल गया। दमकल कर्मियों के पहुंचने तक सचिवालय के सुरक्षा कर्मियों और सचिवालय कर्मियों ने काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया था। बिजली की तारों में शार्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। आग लगने के असली कारण का पता लगाने के लिए अपर सचिव सचिवालय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार दोपहर अपर सचिव न्याय सयन सिंह के निजी सचिव संजय कुमार के कक्ष से धुआं निकलने लगा। आसपास के कक्षों के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो कक्ष में आग लगी थी। आग की घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद स्टाफ ने बताया कि निजी सचिव अवकाश पर थे और जब घटना हुई तब वहां एपीएस राजकुमार पाठक मौजूद थे।
विज्ञापन


घटना के फौरन बाद पाठक ने कक्ष में रखी फाइलें और अन्य जरूरी दस्तावेज वहां से हटा दिए। सचिवालय के सुरक्षा अधिकारी जीवन सिंह ने बताया कि कक्ष में आग लगने की सूचना मिलते ही वे सुरक्षा कर्मियों के साथ वहां पहुंचे। बहुत अधिक धुआं होने की वजह से पीछे की खिड़की तोड़कर आग पर काबू पाया गया। इस बीच दमकल वाहन पहुंच गया। इस घटना में कक्ष का एसी, कंप्यूटर का यूपीएस जल गया है। अपर सचिव सचिवालय प्रशासन प्रताप सिंह शाह ने घटना की जांच के आदेश दिए है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में दूसरी बड़ी घटना
पिछले एक साल में सचिवालय में आगजनी की घटनाएं हुईं, लेकिन ये दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय भवन की छत पर भी आग लग गई थी। जिसे खासी मशक्कत के बाद बुझाया गया था।


सचिवालय में हो फायर ब्रिगेड की व्यवस्था
उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी और महासचिव राकेश जोशी ने कहा कि सचिवालय में आग लगने की घटनाएं होने की आशंका रहती है। सचिवालय संघ शासन से मांग करता आ रहा है कि सचिवालय में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होनी चाहिए। जब तक दमकल कर्मी सचिवालय पहुंचते हैं, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। उन्होंने कहा कि सचिवालय प्रशासन के साथ हुई बैठकों में भी इस पर सहमति बनी लेकिन अब तक इसकी व्यवस्था नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed