फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   fire caught in cylinder, five burned.

सिलेंडर में लीकेज से भड़की आग, दो मासूमों समेत पांच झुलसे

Sun, 06 Nov 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी) Updated Sun, 06 Nov 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
fire caught in cylinder, five burned.
आग - फोटो : demo pic

टिहरी के प्रतापनगर ब्लॉक में ओण पट्टी के ग्राम खोलगढ़ वल्ला में शनिवार सुबह एक घर में रखे सिलेंडर में आग लग गई, जिससे दो बच्चों समेत परिवार के पांच लोग झुलस गए।

विज्ञापन


सभी लोगों को लंबगांव के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उत्तरकाशी रेफर किया गया है। झुलसे लोगों में तीन वर्षीय बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


खोलगढ वल्ला निवासी जोत सिंह के परिजन सुबह जगे, तो गैस की बदबू महसूस होने पर उन्होंने सिलेंडर चेक करने के लिए पड़ोसी यशवीर को बुलाया। अंधेरा होने पर उन्होंने उजाले के लिए माचिस की तीली जलाई, तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में घायलों को उत्तरकाशी किया रेफर

fire caught in cylinder, five burned.
आग

आग भड़कने से कमरे के भीतर यशवीर के साथ ही जोत सिंह की पत्नी सुफला देवी, बहू दुर्गा देवी, चार वर्षीय अंकित एवं तीन वर्षीय आराध्य झुलस गए। आग से घिरे लोगों के चिल्लाने पर वहां एकत्रित आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

गांव के मदन सिंह पंवार और गंभीर सिंह पंवार ने घायलों को लंबगांव स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया। घटना पर विधायक विक्रम नेगी ने दुख जताते हुए घायलों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed