{"_id":"643c5ddd846ec10d35008619","slug":"fire-broke-tailors-shop-goods-burnt-dehradun-news-c-5-drn1037-132986-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दर्जी की दुकान में आग लगी, लाखों का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दर्जी की दुकान में आग लगी, लाखों का माल जला
विज्ञापन
भंडारी बाग स्थित दर्जी की दुकान में आग लग गई। अग्निकांड में लाखों का माल जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस वक्त आग लगी, मालिक घर गए हुए थे।
मुस्लिम कॉलोनी के रहने वाले शरीफ अहमद बीते कई साल से भंडारी बाग में दर्जी की दुकान चलाते हैं। शरीफ ने बताया कि रविवार को दोपहर में दुकान बंद करके वह घर गए। चार बजे के आसपास पता चला की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की गाड़ियां भी पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक दुकान में रखा करीब पांच लाख से ज्यादा का सामान जल गया था।
शरीफ ने बताया कि दुकान में दस हजार रुपये भी रखे हुए थे। ईद की वजह से हाल ही में खरीदारी कर रेडिमेड सूट भी दुकान में रखे थे। कई लोगों ने ईद के कपड़े सिलवाने के लिए दिए थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र खाती का कहना है कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। मालिक के साथ नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
इसी दुकान के सामने घर में हुई थी वृद्धा की हत्या
भंडारी बाग में इसी दुकान के सामने स्थित मकान में बीते माह बुजुर्ग महिला कमलेश धवन की गला रेतकर हत्या की गई थी। शरीफ ने ही बुजुर्ग महिला का शव सबसे पहले देखा था। शरीफ का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। आग लगने के कारण की जांच होनी चाहिए।