{"_id":"5d8dd26f8ebc3e93c202bacb","slug":"fire-broke-out-in-rishikesh-hotel-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला के पास होटल की तीसरी मंजिल पर लगी आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला के पास होटल की तीसरी मंजिल पर लगी आग, मची अफरा-तफरी
Fri, 27 Sep 2019 06:15 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Sep 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रेजीडेंसी होटल की तीसरी मंजिल में आग लग गई। शार्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग करीब एक घंटे तक लगी रही। होटल के मालिक संदीप गुप्ता ने बताया कि सुबह अचानक तेज आवाज आई और तीसरी मंजलि पर बने योग हॉल में चारों तरफ आग फैल गई।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि योग हॉल लकड़ी का बना हुआ था। जो आग की चपेट में आकर पूरा जल गया है। आग से करीब 10 लाख रुपए के सामान का नुकसान हुआ है। इसमें लकड़ी का हॉल, पांच एयर कंडीशनर, कांच, फर्नीचर, कपड़े आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
