नैनीताल: सिविल कोर्ट के मुख्य भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुंए की वजह से अंदर ही फंसे कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल में शनिवार को सिविल कोर्ट के मुख्य भवन में आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख वहां अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आनन-फानन में विभिन्न मामलों की सुनवाई स्थगित करनी पड़ी। उधर, धुंए की वजह से कर्मचारी कुछ देर के लिए अंदर भी फंस गए।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। जिला जज के मुख्य भवन के बाहर की दीवार के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग से पूरा परिसर धुंए से भर गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने तत्काल बिजली सप्लाई काट दी। इसके बाद कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए फायर उपकरणों से आग पर काबू पाया।
धुंए में फंसे कर्मचारी
सूचना पर कोर्ट परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है कि यदि आग पर जल्दी काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना आग लगते ही दे दी गई थी। लेकिन टीम आग बुझने के भी 15 मिनट बाद पहुंची।
ग्राउंड फ्लोर पर आग लगने के कारण वहां से धुंआ दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। जिससे पहली मंजिल पर काम कर रहे कर्मचारी वहीं फंस गए। बाद में धुंआ निकलने के बाद वहां से उन्हें निकाला गया।