फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire Broke Out in drug factory in roorkee three Scorched labourer refer to delhi

रुड़की: दवा फैक्ट्री के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, बुरी तरह झुलसे तीन कर्मचारी दिल्ली रेफर 

Sat, 01 Jun 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Jun 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Fire Broke Out in drug factory in roorkee three Scorched labourer refer to delhi
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पुहाना-इकबालपुर मार्ग पर एक दवा फैक्ट्री के रिकार्ड रूम में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में तीन कर्मचारी झुलस गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


 पुहाना के पास एक्सा पैरेंटल्स दवा फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार सुबह आठ बजे रिकार्ड रूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी होने पर अफरातफरी मच गई। कर्मचारी आग बुझाने के लिए दौड़े।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने रिकार्ड रूम का दरवाजा खोला तो धुएं का गुब्बार और लपटों की चपेट में आकर फैक्ट्री के एडमिन मैनेजर पंकज गोस्वामी, निवासी चावमंडी, डिप्टी जीएम विजय भंडारी निवासी देहरादून, गंगाली सहारनपुर निवासी सिनियर एचआर एग्जिक्यूटिव कुलदीप सिंह निवसी झुलस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर से फायर बिग्रेड की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची। वहीं, झुलसे कर्मचारियों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया।

फैक्ट्री के डिप्टी मैनेजर अमित वत्स ने बताया कि आग लगने के कारण रिकार्ड को नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के अफसर ईसम सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। शार्ट सर्किट होन से आग लगी थी। फैक्ट्री में आग बुझाने से संयंत्र भी सही थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed