फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out in a furniture shop in Karanpur, goods burnt

Dehradun News: करनपुर में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, सामान जला

Mon, 09 Dec 2024 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a furniture shop in Karanpur, goods burnt
करनपुर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। अग्निकांड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आग शनिवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे लगी। यहां गुरविंद्र सिंह निवासी सीमेंट रोड की फर्नीचर की दुकान में आग लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दो वाटर टेंडर से आग बुझानी शुरू की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की दुकानों तक भी पहुंचने का खतरा मंडरा रहा था। इसी बीच दो और वाटर टेंडर को बुलाया गया। फायरकर्मियों ने तीन तरफ से आग पर पानी की बौछार शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद रवि ने बताया कि आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया है। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर सर्विस की टीम दुकान संचालक के साथ मिलकर नुकसान का आकलन भी कर रही है। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि, पूरी जांच होने के बाद ही असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I

Iमोहकमपुर में सीवरेज के पाइपों में लगी थी आगI
शनिवार को ही एक और अग्निकांड हुआ था। रात करीब 10 बजे मोहकमपुर में मौसम विज्ञान केंद्र के बाहर रखे कुछ प्लास्टिक के पाइपों में आग लगी थी। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से ये पाइप पूरी तरह जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि ये पाइप सीवरेज के थे, जिन्हें कुछ दिनों बाद क्षेत्र की सड़कों के नीचे दबाया जाना था। इसी के लिए ये करीब एक माह पहले रखे गए थे। बताया जा रहा है कि यहां किसी ने कूड़ा जलाया, जिससे आग इन पाइपों ने भी पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed