फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out during the havan ashram Sevak got burnt haridwar kankhal Uttarakhand News

Haridwar: हवन करने के दौरान लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, आश्रम के कमरे में आराम कर रहा सेवक झुलसा

Fri, 21 Mar 2025 09:38 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Mar 2025 09:38 AM IST
सार

आश्रम के कमरे में हवन करने के दौरान आग लगने से सेवक झुलस गया। घटना कनखल थाना क्षेत्र की है। सेवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Fire broke out during the havan ashram Sevak got burnt haridwar kankhal Uttarakhand News
हवन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कनखल थाना क्षेत्र में एक आश्रम के कमरे में हवन करने के दौरान आग लग गई। आग से कमरे में आराम कर रहे आश्रम के सेवक झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भुवन इंक्लेव राजा गार्डन में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर है। यहां छोटा आश्रम भी बनाया हुआ है। यहां मन कामेश्वर गिरी सेवक के रूप में रहते हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने कमरे के अंदर हवन किया और फिर आराम करने लगे। इसी बीच हवन से गद्दों में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ गई और कमरे में मौजूद मन कामेश्वर गिरी झुलस गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: पहले दिन 1.65 लाख यात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण, केदारनाथ धाम के लिए हुए सबसे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल, जगजीतपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाते हुए कमरे से सेवक को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया। यहां अधिक सुविधा न होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि हालत खतरे से बाहर है। हवन के दौरान आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed