फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 On First Day 1.65 lakh people registered Highest Number For Kedarnath

Chardham Yatra: पहले दिन 1.65 लाख यात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण, केदारनाथ धाम के लिए हुए सबसे ज्यादा

Thu, 20 Mar 2025 08:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Mar 2025 08:36 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हो जाएगा। दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 On First Day 1.65 lakh people registered Highest Number For Kedarnath
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के पहले दिन 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 53,570 पंजीकरण हुए हैं।

विज्ञापन


इस बार 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। पर्यटन विभाग ने यात्रा पर आने के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। सुबह सात बजे से पंजीकरण पोर्टल और मोबाइल एप को खोल दिया गया था।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शाम पांच बजे तक 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराया है। पहले दिन ही पंजीकरण का आंकड़ा डेढ़ लाख पार होने से इस बार की यात्रा में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग: बेलचा-फावड़े से बर्फ हटाने में जुटे 70 मजदूर, दो मई से शुरू होगी यात्रा, तस्वीरें

Chardham Yatra 2025 On First Day 1.65 lakh people registered Highest Number For Kedarnath
चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन - फोटो : https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/

पहले दिन पंजीकरण

केदारनाथ-53,570
बदरीनाथ-49,385
गंगोत्री-30,933
यमुनोत्री-30,224
हेमकुंड साहिब-1180

अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह शुरू हो सकती है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारी पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से नौ एविएशन कपंनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालित किया जाएगा। हेली टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से होगी। हेली टिकट बुक करने के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा संचालित करने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में बुकिंग शुरू हो जाएगी।

Chardham Yatra 2025 On First Day 1.65 lakh people registered Highest Number For Kedarnath

ऐसे कराएं यात्रा के लिए पंजीकरण

पर्यटन विभाग के वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप touristcareuttarakhand पर चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। किसी भी यात्रियों को पंजीकरण में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 जारी किया है। जो चौबीस घंटे संचालित है।

हले दिन पंजीकरण का आंकड़ा 1.65 लाख से अधिक पहुंच गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा में आने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह हैं। इस बार ऑनलाइन पंजीकरण में आधार नंबर को अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण पोर्टल व मोबाइल एप सुचारू रूप से काम कर रहा है।
-सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed