फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire brigade ready for five days from today, will be deployed at eight places

Dehradun News: आज से पांच दिन फायर ब्रिगेड मुस्तैद, आठ जगह रहेगी तैनाती

Fri, 10 Nov 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade ready for five days from today, will be deployed at eight places
I
विज्ञापन

II-ओएनजीसी और डीआरडीओ के अग्निशमन विभाग से भी बनाया समन्वय
I
I

I
I-भीड़भाड़ वाले बाजारों में मिनी टेंडर और बाइक रहेंगी तैनात
I
I
I
I त्योहारी सीजन के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली हैं। धनतेरस से अगले पांच दिनों तक शहर में आठ महत्वपूर्ण जगहों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रहेंगी। फायर ब्रिगेड ने शहर के बड़े केंद्रीय संस्थानों ओएनजीसी, डीआरडीओ आदि से भी समन्वय स्थापित किया है। इसके साथ ही आपातकाल में पानी लेने के लिए जल संस्थान के साथ करार किया है।
I
I
I
Iबता दें कि दिवाली के समय अग्निकांड होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। एफएसओ सुरेश चंद्र ने बताया कि धनतेरस के दिन से ही फायर ब्रिगेड की तैनाती शुरू हो जाएगी। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में छोटे वाटर टेंडर और मोटरसाइकिल तैनात की जाएंगी। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में बड़ी गाड़ियों को खड़ा किया जाएगा। आपातकाल के लिए केंद्रीय संस्थानों के फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट कर दिया गया है। जल संस्थान के 23 ओवरहेड टैंक पर पानी लेने के लिए पंपिंग सेट आदि लगाए गए हैं।
विज्ञापन

I
I
I
I--------------------
I
I
I
Iइन जगहों पर तैनात होंगी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
I
I

I
I-पलटन बाजार में दो मिनी टेंडर
I
I

I
I-कोतवाली में दो मोटरसाइकिल
I
I

I
I-बल्लूपुर
I
I

I
I-सहस्रधारा रोड
I
I

I
I-घंटाघर
I
I

I
I-प्रेमनगर
I
I

I
I-दिलाराम चौक
I
I

I
I-राजपुर
I
I
I
I--------------
I
I
I
Iराजपुर रोड पर कपड़ों के शोरूम में लगी आग, लाखों के कपड़े जले
I
I
I
Iराजपुर रोड पर एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। अग्निकांड में लाखों के कपड़े जलकर राख हो गए। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को आग बुझाने में दो घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया। अग्निशमन अधिकारी देहरादून सुरेश चंद ने बताया कि राजपुर रोड पर सेंट जोजेफ एकेडमी के सामने कैंटाबिल नाम से कपड़ों का शोरूम है। कंट्रोल रूम के जरिए शाम करीब छह बजकर सात मिनट पर सूचना मिली कि शोरूम में आग लग गई है। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पानी के चार टेंडरों से पानी की बौछार कर शोरूम की आग बुझाई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article