फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2020 : dehradun Fire brigade and police alert on festival

Diwali 2020 : त्योहार पर फायर ब्रिगेड और पुलिस अलर्ट, देहरादून आठ जोन, 21 सेक्टर, 50 सब सेक्टर में बटा

Wed, 11 Nov 2020 10:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 : dehradun Fire brigade and police alert on festival

त्योहारी सीजन में सुरक्षा के मद्देनजर देहरादून शहर क्षेत्र को कुल आठ जोन, 21 सेक्टर और 50 सब सेक्टर में बांटा गया है। बाजारों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश पुलिस कप्तान ने दिए हैं। इसके साथ ही घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती को भी कहा गया है।

विज्ञापन


धनतेरस से गोवर्द्धन पूजन तक शहर में विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि इन त्योहारों पर कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए पुलिस लाइन से फोर्स तैनात करने के साथ-साथ तीन कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के अधिकारी की रहेगी।
विज्ञापन


इसके साथ सेक्टर में प्रभारी निरीक्षक या थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। सब सेक्टर का प्रभारी चौकी इंचार्ज व सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अग्निकांड से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया है। इससे पहले बाजारों में निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पटाखों की दुकानों पर पर्याप्त संख्या में फायर फाइटर आदि उपकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों को अपने अधीनस्थों को समय-समय पर ब्रीफ करने और उन्हें भ्रमणशील रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed