{"_id":"664be72a2bb2e3df8a099ef7","slug":"fire-breaks-out-in-van-gurjars-tent-in-vikasnagar-two-cows-burnt-alive-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-417902-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में वन गुर्जर के डेरे में लगी आग, दो गोवंश जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में वन गुर्जर के डेरे में लगी आग, दो गोवंश जिंदा जले
विज्ञापन
जोकला कालसी के जंगल में रह रहे गर्जुर के डेरे में अचानक आग लग गई। इससे एक गाय और बछड़ा जिंदा जल गए। वहीं, एक गाय बुरी तरह से झुलस गई। गनीमत रही की डेरे में मौजूद 10 बच्चे आग की चपेट में नहीं आए। वनकर्मियों और राजस्व कर्मचारियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
रविवार शाम करीब चार बजे दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जोकला कालसी स्थित गुर्जर के डेरे में आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान वहां 10 छोटे बच्चे थे। बड़े लोग अपने मवेशियों के लिए चारा-पत्ती लेने और बाजार में खरीदारी के लिए गए हुए थे। डेरे के अंदर तीन गाय बंधी थीं। वहां पराली सहित कंबल, घरेलू सामान रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। जबतक लोगों को जानकारी लगती एक गाय तथा उसका बछड़ा छप्पर में ही जिंदा जल गए। एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। गाय की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर डेरा मालिक सफरु और उसके अन्य साथी गुर्जर मौके पर पहुंचे। तहसील कालसी के राजस्वकर्मी और वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
तहसील कालसी के क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक प्यारेलाल शर्मा ने बताया कि आग से हुई क्षति का आकलन कर एसडीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित को नियमानुसार मुुआवजा दिया जाएगा।