{"_id":"6a7a3ef4cce545e44a04e9c1","slug":"fire-at-electronics-shop-brought-under-control-with-difficulty-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1039589-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, मुश्किल से हुई काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, मुश्किल से हुई काबू
Tue, 11 Aug 2026 02:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
नगर के पहाड़ी गली चौक के समीप स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में सोमवार शाम अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम को गली अत्यधिक संकरी होने के कारण भारी फजीहत झेलनी पड़ी। फायर टेंडर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए दुकान की छत पर रखी पानी की टंकी से पाइप जोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार से सटी गली में सोमवार शाम करीब चार बजे हर्षित गर्ग की इलेक्ट्रॉनिक दुकान से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। इससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन संकरे रास्ते ने उनके कदम रोक दिए। ऐसे में दमकल कर्मी कृपाराम शर्मा और उनकी टीम ने दुकान की छत पर मौजूद पानी की टंकी का इस्तेमाल किया। टंकी से पाइप जोड़कर पानी की बौछार की गई और बमुश्किल आग को बुझाया जा सका। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन