{"_id":"4bdc1b7de4abd078b14b4a59a9f1b130","slug":"fir-will-be-registered-on-bjp-leaders-in-sting-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टिंग मामले में भाजपा नेताओं पर होगी नामजद एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टिंग मामले में भाजपा नेताओं पर होगी नामजद एफआईआर
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 30 Aug 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
स्टिंग ऑपरेशन प्रकरण में कांग्रेस अब रविवार को भाजपा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। दो दिन पहले कांग्रेस ने 29 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराने की बात कही थी, लेकिन रक्षाबंधन के कारण इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस कराएगी मुकदमा
कांग्रेस ने तय किया है कि वह नामजद रिपोर्ट कराएगी और इसमें भाजपा के आला नेताओं को निशाने पर लिया जा सकता है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी सहमति ले ली गई है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, सह प्रभारी संजय कपूर से भी राय मशविरा किया गया है। कांग्रेस ने एफआईआर का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और अन्य कांग्रेसी नेताओं के बीच भी इस मामले को लेकर बातचीत हुई।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के चलते मुकदमें में देरी
रक्षाबंधन को देखते हुए यह सही नहीं लगा कि 29 अगस्त को एफआईआर कराई जाए। 27 अगस्त को यह तय करते समय ध्यान नहीं रहा कि 29 को रक्षाबंधन है। अब 30 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। भाजपा अगर मूल सीडी नहीं देती तो एफआईआर हर हालत में कराई जाएगी।
विज्ञापन
-किशोर उपाध्याय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष