Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR lodged for occupying riverside land

Dehradun News: नदी किनारे जमीन पर कब्जा करने पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 10 Mar 2026 02:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for occupying riverside land
प्रेमनगर थानाक्षेत्र से गुजरने वाली टौंस नदी के किनारे की जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ मार्च को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले में सार्ड फाउंडेशन के प्रतिनिधि अजय नारायण शर्मा ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए बताया था कि प्रेमनगर में टौंस नदी के किनारे अवैध निर्माण चल रहा है। इससे प्रकृति को नुकसान हो रहा है। उन्होंने जमीन पर होटल बनाए जाने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में वे पिछले दिनों पुलिस और जिलाधिकारी को भी शिकायत दे चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे। इस पर कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए सभी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना करेगी। सभी पहलुओं की जांच कर इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस टीम का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed