फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fir filled against Former BJP organizing secretary Sanjay kumar in metoo raw

मीटू प्रकरण: पूर्व भाजपा संगठन मंत्री संजय पर मुकदमा दर्ज , एसएसपी ने दिए थे आदेश

Sun, 06 Jan 2019 02:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
fir filled against Former BJP organizing secretary Sanjay kumar in metoo raw
FIR - फोटो : फाइल फोटो

मीटू प्रकरण में भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार के खिलाफ शनिवार देर रात लज्जा भंग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने एसपी देहात सरिता डोभाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस को अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिए थे। इससे पहले दिन में पीड़िता ने एसपी देहात से मिलकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तहरीर दी थी।

विज्ञापन


मीटू प्रकरण में भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार पर लंबे इंतजार के बाद कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। पीड़िता कई माह से सत्ता से जुड़े पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार के खिलाफ मुखर है। पार्टी स्तर पर इंसाफ न मिलने पर उसने पुलिस की शरण ले ली थी। पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई तो पीड़िता ने अमर उजाला के ऑफिस पहुंचकर आपबीती बताई थी। फिर जब यह प्रकरण अमर उजाला की सुर्खियां बना, तब जाकर संजय कुमार को पद से हटाया गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए बीती 10 नवंबर को एसएसपी निवेदिता कुकरेती को ई-मेल के जरिये तहरीर भेज दी थी। एसएसपी ने अगले दिन 11 नवंबर को एसपी देहात सरिता डोभाल को इस मामले की जांच सौंप दी थी। असुरक्षा का हवाला देकर पीड़िता लंबे समय तक सुरक्षा की गुहार लगाती रही। काफी जद्दोजहद के बाद उसने एसपी देहात के सामने आकर बयान दर्ज कराए, तब जाकर सुरक्षा मुहैय्या हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed