{"_id":"dc616bba238aa93160426230c37b3e20","slug":"fir-against-40-teachers-in-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम नहीं करने पर 40 शिक्षकों के खिलाफ FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम नहीं करने पर 40 शिक्षकों के खिलाफ FIR
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 01 Jan 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार स्थित भेल के स्कूलों में कार्यरत 40 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जनसंख्या डाटा बेस पूरा करने लिए प्रगणक का काम नहीं करने वाले इन शिक्षकों के खिलाफ अधिशासी अधिकारी की ओर से कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का काम 31 दिसंबर तक पूरा किया जाना था।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का डाटा बेस अपडेट करने के लिए शिक्षकों की प्रगणक के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी।
लेकिन भेल बाल मंदिर सेक्टर एक के आठ शिक्षक, विद्या मंदिर सेक्टर एक के नौ, ज्ञानदीप सेक्टर तीन से आठ, बाल भारती सेक्टर चार के आठ और विद्या मंदिर सेक्टर पांच के सात शिक्षकों को मिलाकर कुल 40 शिक्षकों ने अभी तक काम शुरू ही नहीं किया।
विज्ञापन
अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
अधिशासी अधिकारी पालिका परिषद, शिवालिक नगर शाहिद अली ने इसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में बाधा और लंबित किया जाना माना। जिसके चलते नागरिकता अधिनियम 1955 (नागरिकों का पंजीकरण) नियमावली 2003 में दिए प्रावधानों के तहत रानीपुर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई की प्रति जिला गणना अधिकारी/डीएम और एसडीएम को भेज दी है।