फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fine for power theft on uttar pradesh State Construction Corporation

UP निर्माण निगम इस तरह से कर रहा था बिजली चोरी, ऐसा जुगाड़ देखकर चकरा गई टीम

Thu, 14 Sep 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 14 Sep 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
fine for power theft on uttar pradesh State Construction Corporation

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने ब‌िजली चोरी का ऐसा तरीका न‌िकाला ज‌िसे देखकर ब‌िजली व‌िभाग की टीम भी चकरा गई। व‌‌िभाग की टीम ने मामला पकड़ा तो इतना जुर्माना लगाया क‌ि अब न‌िगम माथा पीट रहा है।

विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड ने लोअर मालरोड में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण कर रही एजेंसी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम पर बिजली चोरी के मामले में दो लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन


विभाग ने निर्माण निगम को इस आशय का नोटिस भी जारी कर दिया है। जुर्माने की धनराशि जमा करने के लिए निर्माण निगम को एक पखवाड़े का समय दिया गया है। अन्यथा पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे की ब‌िजली चोरी

fine for power theft on uttar pradesh State Construction Corporation

लोअर मालरोड में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। यहीं पर उत्तराखंड परिवहन निगम की वर्कशॉप भी है। शनिवार को विद्युत विभाग के एसडीओ (टाउन) संतोष अग्रवाल ने परिवहन निगम की वर्कशाप के कनेक्शन की केबल को काटकर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा बिजली का उपभोग करने का मामला पकड़ा था।

निर्माण निगम ने बिजली का कनेक्शन भी नहीं लिया है। इस मामले में एसडीओ ने उप्र राजकीय निर्माण निगम के सुपरवाइजर लोकेंद्र कुमार के खिलाफ कोतवाली में धारा 135 विद्युत अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया था। 

विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता दीन दयाल पांगती ने बताया कि उप्र राजकीय निर्माण निगम पर 2,00,670 रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि निर्माण निगम की ओर से 15 दिन में जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई तो पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed